सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं
1 हे यहोवा परमेश्वर सच्चाई के वचन सुन, मेरी पुकार की ओर ध्यान दे। मेरी प्रार्थना की ओर जो निष्कपट मुंह से निकलती है कान लगा।
भजन संहिता 17:1

2 मेरे मुकद्दमे का निर्णय तेरे सम्मुख हो! तेरी आंखें न्याय पर लगी रहें!
भजन संहिता 17:2

3 तू ने मेरे हृदय को जांचा है; तू ने रात को मेरी देखभाल की, तू ने मुझे परखा परन्तु कुछ भी खोटापन नहीं पाया; मैं ने ठान लिया है कि मेरे मुंह से अपराध की बात नहीं निकलेगी।
भजन संहिता 17:3

4 मानवी कामों में मैं तेरे मुंह के वचन के द्वारा क्रूरों की सी चाल से अपने को बचाए रहा।
भजन संहिता 17:4

5 मेरे पांव तेरे पथों में स्थिर रहे, फिसले नहीं॥
भजन संहिता 17:5

6 हे ईश्वर, मैं ने तुझ से प्रार्थना की है, क्योंकि तू मुझे उत्तर देगा। अपना कान मेरी ओर लगाकर मेरी बिनती सुन ले।
भजन संहिता 17:6

7 तू जो अपने दाहिने हाथ के द्वारा अपने शरणगतों को उनके विरोधियों से बचाता है, अपनी अद्भुत करूणा दिखा।
भजन संहिता 17:7

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Prabhu yeasu ki Mahima ho

https://www.blogger.com/blog/post/edit/251908161571928022/2995052219178778845  

Tiktok funny comedy video 😃

 

Kuwi song videos